उत्तराखंड में अब सस्ती होगी शराब, कैबिनेट ने आबकारी नीति को दी मंजूरी, लिए गए कई बड़े फैसले

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में आबकारी नीति समेत 12 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

त्रिवेंद्र कैबिनेट में आबकारी नीति को भी मंजूरी दे दी गई है। बड़ी खबर ये है कि प्रदेश में अब शराब के दाम कम किए जाएंगे। उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश से कम दामों पर अब शराब मिलेगी। बार का लाइसेंस देने का अधिकार डीएम के पास होगा। इसकी अवधि तीन साल की होगी। शराब की दुकानें लॉटरी के जरिए आवंटित की जाएंगी।

बैठक में विधानसभा के बजट सत्र को लेकर चर्चा की गई। बजट सत्र का आयोजन गैरसैंण में 3 मार्च से होगा। इस बार विधानसभा सत्र में 53 हजार करोड़ से ज्यादा का बजट पटल पर रखा जाएगा। पिछली बार की तुलना में इस बार 10 फिसदी ज्यादा का बजट होगा। शनिवार को कैबिनेट की बैठख में कुल 13 बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसमें से 12 बिंदुओं को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी। कैबिनेट में लिए गए फैसलों के मुताबिक, गैरसैंण विकास परिषद के अध्यक्ष अब विधानसभा अध्यक्ष की जगह आवास विकास मंत्री होंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.