फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार का विस्तारो हो सकता है। खुद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत दिए हैं।
दरअसल दिल्ली में उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई। दिल्ली से वापसी के बाद सचिवालय में पत्रकारों से बात करते हुए सीएम ने बताया कि दिल्ली में उनकी राष्ट्रीय अध्यक्ष और रेलमंत्री से मुलाकात का समय तय हुआ था। राष्ट्रीय अध्यक्ष को उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार समेत कई दूसरे संबंधित मुद्दों से अवगत करवाया। प्रदेश मंत्रिमंडल में खाली पड़े तीन पदों को जल्द भरा जाएगा।
दिल्ली में मुख्यमंत्री की जेपी नड्डा के अलावा रेल मंत्री पीयूष गोयल से भी मुलाकात हुई। यहां उन्होंने रेल मंत्री से प्रदेश में चल रहे रेल प्रोजेक्ट को लेकर बात हुई। रेल मंत्री ने सीएम को प्रदेश में चल रहे सभी रेल प्रोजेक्ट को जल्द पूरा होने का भरोसा दिया।
मीडियो रिपोर्ट्स के सीएम ने गृहमंत्री अमित शाह से भी मिलने का वक्त मांगा था, लेकिन मुलाकात वक्त नहीं मिल पाया। माना जा रहा है कि शाह से मुलाकात के बाद ही मंत्रिमंडल विस्तार पर अंतिम मुहर लगेगी।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.