उत्तराखंड: प्रमोशन में आरक्षण की पुनर्बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन, कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

उत्तराखंड एससी/एसटी एम्पलाइज फेडरेशन के कर्मचारियों ने प्रमोशन में आरक्षण की पुनर्बहाली की मांग को लेकर अल्मोड़ा में प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि अगर प्रमोशन में आरक्षण को बहाल नहीं किया गया तो वो देश्व्यापी आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। कर्मचारियों ने कहा कि 2012 में तत्कालीन सरकार में प्रमोशन में आरक्षण पर रोक लगा दी थी, जिसके बाद उत्तराखंड हाईकोर्ट ने वर्तमान सरकार से प्रमोशन में आरक्षण को बहाल करने के आदेश दिए। इसके बाद उत्तराखंड सरकार एससी/एसटी वर्ग के कर्मचारियों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट चली गई।

कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार पदोन्नति में आरक्षण को खत्म करने की कोशिश में जुटी हुई है, जिसके खिलाफ वो पूरे उत्तराखंड में एक दिवसीय प्रदर्शन में उतरे हैं।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि एससी/एसटी के लोगों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने के लिए राज्य सरकारें बाध्य नहीं हैं, क्योंकि यह मौलिक अधिकार नहीं है। कोर्ट ने ये भी कहा कि एससी/एसटी के लोग सरकारी नौकरियों में आरक्षण का दावा नहीं कर सकते, ये राज्य सरकारों की इच्छा पर निर्भर करता है। कोर्ट के इस फैसले का पूरे देश में विरोध हो रहा है।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.