उत्तराखंड कैबिनेट की आज शाम 5 बजे बैठक होनी है। मु्ख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में होने वाली इस मीटिंग में कई योजनाओं और प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।
इसके साथ ही बैठक में आवास, राजस्व, वित्त, ऑडिट, उच्च शिक्षा, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग समेत कई दूसरे विभागों से संबंधित सेवा नियमावली से जुड़े मसलों पर चर्चा हो सकती है। बता दें कि कोविड-19 के चलते सचिवालय में मीडिया और आम फरियादियों के प्रतिबंध को गुरुवार को हटा दिया गया है। जिसके बाद अब सचिवालय में जरूरतमंद पहले की तरह आ पाएंगे। माना जा रहा है कि आज होने वाली कैबिनेट की बैठक में इस वित्तीय वर्ष को लेकर आबकारी नीति के अलावा विधानसभा के बजट सत्र को लेकर कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री आवास पर हुई कैबिनेट की बैठक में अलग-अलग विभागों के 17 प्रस्तावों पर मुहर लगी थी। बैठक में फैसला हुआ थी कि राज्य सरकार उन्हीं अशासकीय महाविद्यालयों को अनुदान देगी जो राज्य विश्वविद्यालयों से संबद्ध होंगे, उन्होंने कहा कि जो संबद्ध नहीं होंगे उनका अनुदान बंद हो जाएगा।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.