विराट कोहली जीत की जो इबारत लिख रहे हैं उसकी नीव इस महान खिलाड़ी ने रखी है!

ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया की हर तरफ तारीफ हो रही है।

विराट कोहली की गैरमौजूदगी और अजिंक्य रहाणे की लीडरशिप में यंगिस्तान ने जो कारनामा किया है वो बड़े-बड़े नहीं कर पाए। टीम इंडिया का ये परफॉर्मेंस सिर्फ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रहा, ऐसा नहीं है। पिछले काफी वक्त से विराट कोहल की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। लेकिन क्या आपको पता विराट कोहली जीत की जो इबारत लिख रहे हैं उसकी नींव किसने रखी थी। इस टीम की नींव रखी है पूर्व कप्तान और कभी टीम इंडिया की ‘द वॉल’ कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ ने। 48 साल के राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के द्रोणाचार्य हैं।

मोहम्मद सिराज, शुभमन गिल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर ये सभी खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर स्टार बनकर उभरे हैं और इनको तैयार करने में अपार मेहनत राहुल द्रविड़ ने की है। राहुल द्रविड़ ने इन खिलाड़ियों को अपनी कोचिंग में तराशा है। राहुल द्रविड़ ने भारतीय टीम का कोच बनने के लिए आवेदन करने की बजाए अंडर-19 और इंडिया-ए टीम को कोचिंग देना बेहतर समझा। इसका नतीजा ये है कि आज ये सभी खिलाड़ी जो स्पार बने हैं उन्होंने राहुल द्रविड़ से बहुत कुछ सीखा है।

द्रविड़ ने 2015-19 तक अंडर-19 और इंडिया-ए टीम को कोचिंग दी. कोचिंग के तौर पर द्रविड़ का पहला बड़ा काम 2016 का अंडर-19 विश्व कप था, जहां से ऋषभ पंत और वॉशिंगटन सुंदर निकल कर आए। पंत की विस्फोटक बल्लेबाजी कर भारत को जीत तक पहुंचाया। जबकि नवोदित सुंदर ने स्टीव स्मिथ को आउट किया, साथ ही पहली टेस्ट पारी में बल्ले से दम दिखाया।

मोहम्मद सिराज इंडिया-ए के साथ ही सीनियर टीम के साथ नेट गेंदबाज के तौर पर न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज के दौरे पर जा चुके हैं। सिराज ने 2016-17 के रणजी सेशन में भरत अरुण की कोचिंग में हैदराबाद के लिए 41 विकेट लिए थे। भरत अरुण अभी भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

6 days ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

6 days ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.