फोटो: सोशल मीडिया
साल 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में आचार संहिता के उल्लंघन के मामले सीजेएम कोर्ट से कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को जमानत मिल गई है।
इस मामले की अगली सुनवाई 14 फरवरी को होगी। हरक सिंह रावत ने 2012 में रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। चुनाव प्रचार के दौरान हरक सिंह रावत पर आदर्श आचार संहित के उल्लंघन, प्रशासनकि अधिकारियो और कर्मचारियों से अभद्रता के आरोप लगे थे। इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
इस मामले में अदालत ने हरक सिंह रावत को समन जारी किया था। गुरुवार को रुद्रप्रयाग जिला अदालत में कैबिनेट मंत्री पेश हुए थे। इस दौरान हरक सिंह रावत को करीब एक घंटे तक कठघरे में खड़े रहने के लिए कहा गया था। हालांकि बाद में उनकी अपील पर उन्हें बैठने के लिए कहा गया। इसके बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए हरक सिंह रावत को जमानत दे दी। अगली सुनवाई में आरोप चार्ज किए जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट के बाद उत्तराखंड में शुरू होंगी कई बड़ी परियोजनाएं, चारधाम तक पहुंचेगी रेल
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.