उत्तराखंड में कोरोना लॉकडाउन के बीच सड़क हादसे से कोहराम मच गया है। चंपावत जिले के सूखीढांग के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है।
बेकाबू होकर कार के खाई में गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। खबरों के मुताबिक, हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग दिल्ली से आए थे और पिथौरागढ़ जा रहे थे। इसी दौरान सूखीढांग के पास कार बेकाबू होकर कार खाई में जा गिरी।
हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल थे। जिन्हें रेस्क्यू टीम ने अस्पताल पहुंचाया। टनकपुर के सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान एक और शख्स की मौत हो गई। मरने वालों में एक चालक और दो अन्य लोग शामिल हैं। घायलों का टनकपुर के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। लॉकडाउन के तीसरे चरण में गाड़ियों की आवाजाही की छूट मिलते ही सड़क हादसे बढ़ गए हैं। उत्तराखंड में हर दिन सड़क हादसे हो रहे हैं, जिसमें लोग अपनी जान गंवा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.