फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर सकनीधार के पास हुए सड़क हादसे से कोहराम मच गया है। कार के गहरी खाई में गिरने से दो परिवारों के 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।
ये कार ऋषिकेश से देवप्रयाग की ओर आ रही थी। इसी दौरान बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि कोहरे और ड्राइवर को नींद आने की वजह से ये हादसा हुआ है। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हादसे में पांच लोगों की मौक पर ही मौत हो गई। वहीं, एक महिला ने ऋषिकेश अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
कार में ऊखीमठ तहसील में नाजिर के पद पर कार्यरत मकान सिंह के परिवार समेत 6 लोग सवार थे। देवप्रयाग के थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि घना कोहरा और ड्राइवर को नींद की झपकी आने की वजह से हादसा हुआ है। एक आंकड़े के मुताबिक, इसी रूट पर पिछले 5 सालों में अब तक 104 वाहन खाई में गिर चुके हैं। इन हादसों में 84 लोगों की मौत हो चुकी है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.