उत्तराखंड के थराली में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां डूंगरी रोड पर एक ऑल्टो कार बेकाबू होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस खाई से प्राणमति नदी गुजरती है।
हादसे में एक 11 साल के लड़के की मौत हो गई है। जबकि 4 लोग घायल हो गए। घायलों को थराली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर रूप से घायल तीन को श्रीनगर बेस अस्पताल रेफ कर दिया गया। जबकि एक युवक को थोड़ी कम चोट आई है। वो हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से खुद ही नदी से बाहर निकल आया। जबकि बाकी तीन को लोगों ने बाहर निकाला।
चश्मदीदों के मुताबिक इस जह पर सड़क सकरी और खस्ताहाल होने की वजह से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। इसकी शिकायत भी प्रशासन को की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। जिसकी वजह से आए दिन यहां पर हादसे होते रहते हैं।
थराली से मोहन गिरी की रिपोर्ट
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.