हरिद्वार: कुंभ आना चाहते हैं तो केंद्र सरकार के इन नियमों का पालन करना होगा

हरिद्वार में इस साल होने वाले कुंभ को लेकर केंद्र सरकार ने दिशा-निर्देश जारी कर दिया है।

यहां आने के लिए श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज से मेडिकल सर्टिफिकेट लाना भी होगा। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सरकार दिव्य, भव्य और सुरक्षित कुंभ आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कुंभ को लेकर एसओपी जारी कर दी है। एसओपी के अनुसार मेले की व्यवस्थाएं तैयार की जाएंगी।

पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना का संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है। कोरोना का नया स्ट्रेन बेहद खतरनाक है। ऐसे में दिव्य और भव्य कुंभ के साथ यात्रियों को सुरक्षित रखना भी सरकार की जिम्मेदारी है।
आगामी कुंभ शुरू होने से पहले LIU सभी बाहरी लोगों के सत्यापन में जुट गई है। अब तक चार हजार से ज्यादा लोगों का सत्यापन किया जा चुका है। कुंभ मेला पुलिस सुरक्षा को लेकर किसी तरह से ढील देने की मूड में नहीं है। बाहरी लोगों का सत्यापन कुंभ मेला एलआईयू की ओर से गोपनीय तरीके से किया जा रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.