चमोली: 19 किमी. लंबी ह्यूमन चेन बनाकर प्रदर्शन, ये है वजह

कर्णप्रयाग ब्लॉक में सड़क को चौड़ी करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने 19 किमी. लंबी मानव श्रृंखला बनाकर सरकार के सामने अपनी मांग रखी।

बदलते वक्त के साथ प्रदर्शन का तरीका भी बदल गया है। लोग अपना विरोध दर्ज कराने और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसे रजिस्टकर कराने के लिए कुछ अलग कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ अंदाज में चमोली में लोगों ने प्रदर्शन किया। जिले के कर्णप्रयाग ब्लॉक में सड़क को चौड़ी करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने 19 किमी. लंबी मानव श्रृंखला बनाकर सरकार के सामने अपनी मांग रखी। यहां 70 ग्राम पंचायतों के 7000 से ज्यादा ग्रामीण एकजुट हुए और दो गज दूरी के नियम के साथ घाट बाजार से नंदप्रयाग बाजार तक ह्यूमेन चेन बनाई।हजारों लोगों के सड़क पर इस तरह इकट्ठा होने की वजह से रोड पर जाम लग गया।

दरअसल गोपेश्वर में नंदप्रयाग से घाट तक 19 किमी. लंबी सड़क है। ग्रामीण इसी सड़क के डेढ़ लेन चौड़ी करने की मांग कर रहे हैं। अपनी मांग को लेकर ग्रामीण पिछले एक महीने से धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार सुन नहीं रही। सरकार तक अपनी बात पहुंचाने तक अनोखा तरीका अपनाया। आपको बता दें कि गोपेश्वर-नंदप्रयाग-घाट रोड 1962 में बनाई गई थी। ये सड़क घाट ब्लॉक के 55 और कर्णप्रयाग के 15 ग्राम पंचायतों को आपस में जोड़ती है। इस मार्ग को ही ग्रामीण डेढ़ लेन तक चौड़ा करने की मांग कर रहे हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.