उत्तराखंड के टिहरी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक एक कार नदी में जा गिरी है।
हादसे में दो लोगों की मौत भी हुई है। ये हादसा जिले के देवप्रयाग क्षेत्र में हुई है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना देवप्रयाग से एक किलोमीटर आगे तीन धारा की ओर हुई जहां कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर नीचे नदी में जा गिरी।
वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने तलाश और बचाव अभियान चलाया । दुर्घटना में दोनों कार सवारों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी।
आपको बता दें, मृतकों की पहचान सहारनपुर के गंगू क्षेत्र के निवासी खुर्शीद (43) और शाहमुद्दीन (33) के रूप में हुई है ।
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…
गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…
This website uses cookies.