फोटो: सोशल मीडिया
चमोली में पहाड़ का टुकड़ा गिरने से बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया है। रह-रह कर मलबा अभी भी गिर रहा है।
चमोली में गौचर के पास पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरने से बदरीनाथ नेशनल हाईवे बंद हो गया है। रास्ता बंद होने की वजह से दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है। ऑल वेदर सड़क निर्माण कर रही कंपनी मलबा हटा रही है, लेकिन पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों की वजह से खतरा बना हुआ है। बता दें कि शनिवार को आईटीबीपी कैंप के पास पहाड़ी से अचानक पत्थर और मलबा गिरकर हाईवे पर आ गया था।
कुछ दिन पहले बारिश में लैंडस्लाइड और सड़क धसने की वजह हाईवे जाम रहा था। अब एक बार फिर रास्ता ब्लॉक हो गया है। जिससे आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। लोगों को दूसरे रास्ते से जान पड़ रहा है। इस वजह से उनका सफर लंबा हो रहा है, जिससे उन्हें असुविधा हो रही है।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.