पौड़ी गढ़वाल: कोरोना की वजह से नहीं लगा कांडा मेला, कुछ इस तरह की गई मजीन देवी की पूजा

पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर के देहलचौरी में हर लगने वाला कांडा मेले का आयोजन भी इस बार नहीं हो सका है।

कोरोना महामाही की चलते इस साल प्रदेश में ना जाने कितने कार्यक्रमों को रद्द करना पड़ा है। आगे भी ना जाने कितने कार्यक्रम कोरोना की भेंट चढ़ जाएंगे। पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर के देहलचौरी में हर लगने वाला कांडा मेले का आयोजन भी इस बार नहीं हो सका है। दिवाली के दूसरे दिन लगने वाले इस मेले को प्रशासन ने कोरोना महामारी की वजह से इजाजत नहीं दी। हालांकि प्रशासन ने आस्था को ध्यान में रखते हुए मंदिर दर्शन की इजाजत श्रद्धालुओं को दे दी।

आपको बता दें कि मेला की शुरुआत दिवाली के अगले दिन हो जाती है और ये दो दिनों तक लगता है। इस मेले में माता मजीन देवी की पूजा की जाती है।  जिसमें दूर-दूर से लोग देवी के दर्शन के लिए आते हैं। जिन लोगों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं, वो इन दो दिन में किसी एक दिन देवी के मंदिर में निशान लेकर ढोल नगाड़ों के साथ पैदल यात्रा कर निशान चढ़ाते हैं। आज कांडा में मजीन देवी की पूजा पूरी विधि विधान के साथ की गई। मां के दर्शन के लिए आये लोगों को समिति व पुलिस प्रशासन द्वारा मास्क बांटे गए और सोशल डिस्टेंस का पालन करवाया गया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.