फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड में बदरीनाथ हाईवे पर लक्ष्मोली के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। हाईवे से करीब 200 मीटर नीचे एक कार बेकाबू होकर अलकनंदा नदी के किनारे जा गिरी
हादसे में कार में सवार दंपत्ति में से पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। खबरों के मुताबिक, रविवार को ये दंपति दिल्ली से अपने गांव लुनेठ (पौड़ी) लौट रहा था। इसी दौरान शाम करीब 4 बजे बदरीनाथ हाईवे पर लक्ष्मोली के पास उनकी कार बेकाबू होकर अलकनंदा नदी के किनारे पर जा गिरी।
हादसे के बाद मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम पहुंची थी। श्रीकोट पुलिस चौकी इंचार्ज महेश रावत ने बताया कि महिला ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। वहीं, पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। तहसीलदार एसएस कठैत ने बताया कि कार में लुनेठ निवासी सुमन देव (52) पुत्र पीतांबर दत्त और परमेश्वरी देवी (50) पत्नी सुमन सवार थे।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.