चमोली: ग्रीष्मकालीन राजधानी में बनेगा नया सचिवालय, सीएम ने किया शिलान्यास

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में जल्द ही नया सचिवालय बनेगा। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को इसका शिलान्यास किया।

सचिवालय की अनुमानित लागत करीब 110 करोड़ आएगी। इसके अलावा सीएम ने शहर के लिए 240 करोड़ 16 लाख 18 हजार रुपये के कुल 81 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जिसमें 207 करोड़ 24 लाख 75 हजार रुपये लागत के 46 कार्यों का शिलान्यास और 32 करोड़ 91 लाख 43 हजार रुपये के 35 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

शिलान्यास के बाद सभा को संबोधित करते हुए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के विकास के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति बनाकर अल्पकालीन और दीर्घकालीन योजनाओं पर काम किया जा रहा है। इसमें जरूरत के हिसाब से एक्सपर्ट की राय भी ली जाएगी। गैरसैंण के विकास में प्राइवेट इन्वेस्टर्स को भी शामिल किया जाएगा। 

यहां पहुंचने पर सीएम दोपहर 11 बजे पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की समाधि स्थल कोदीयाबगड़ (दूधातोली) पहुंचे। यहां पहुंच कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने समाधि स्थल के समीप एक पौधा भी रोपा। सीएम ने कहा कि मुझे वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के दूधातोली स्थित समाधि स्थल पर पैदल जाना था। जल्द ही मैं वहां पैदल जाउंगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.