चमोली: अब तक 72 शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशान जारी, पढ़िये आपदा के बाद से अब तक का पूरा अपडेट

चमोली में आई प्राकृतिक आपदा को 20 दिन हो गए हैं। तबाही के 20 दिन बाद भी जिंदगी भले ही धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है, लेकिन शवों का मिलना लागातार जारी है।

अब तक कुल 72 शव बरामद किए जा चुके हैं। कई शवों की अब भी शिनाख्त नहीं हो पाई है। जिनकी शिनाख्त के लिए डीएनए सैंपल जमा किए जा रहे हैं। यहां जगह-जगह मानव अंग बिखरे हुए हैं। वहीं 132 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे है। जिनकी तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी चलाया जा रहा है। तपोवन स्थित सुरंग में अब भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

बता दें कि 7 फरवरी को आई आपदा के बाद से 205 लोग लापता थे, जिनमें से 72 के शव बरामद किए जा चुके हैं। अब तक मिले शवों में से 41 की शिनाख्त की जा चुकी है। ऋषिगंगा घाटी में जिधर भी नजर दौड़ाओ उधर सिर्फ तबाही के निशान नजर आते हैं। यहां विष्णुगाड जलविद्युत परियोजना की टनल से मलबा हटाने की कोशिशें जारी है। टनल में भारी मात्रा में पानी का रिसाव हो रहा है, जिसके चलते रेस्क्यू कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। पानी के रिसाव के चलते एसएफटी के मुख्य द्वार से भी अभी तक मलबा नहीं हट पाया है। इसके अलावा ऋषिगंगा नदी पर पैंग गांव के सामने बनी झील से पानी की निकासी का काम भी चल रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.