देहरादून: बीजेपी मंडल अध्यक्ष को गुंडों ने रॉड और पत्थरों से बुरी तरह पीटा

देहरादून मेंं कुछ बदमाशों ने बीजेपी मंडल अध्यक्ष संदी मुखर्जी की पिटाई कर दी। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।

राजधानी देहरादून में बदमाश कि कदर बेखौफ हो गए हैं। इसकी एक बानगी देहरादून में देखने को मिली है। यहां कुछ बदमाशों ने बीजेपी मंडल अध्यक्ष संदी मुखर्जी को ही पीट दिया। गुंडों ने मंडल अध्यक्ष को इतना पीटा कि वो बुरी तरह घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिटाई की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है। घटना 24 फरवरी रात की है।

पीड़ित की शिकायत पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ नामजद और 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दरअसल संदीप मुखर्जी क्षेत्रीय पार्षद आलोक कुमार के साथ इलाके का भ्रमण कर पथरीबाग चौक की तरफ जा रहे थे। जैसे ही ये लोग पाम सिटी के मुख्य गेट के पास पहुंचे, अलकनंदा हॉस्टल के सामने दो गाड़ियों में सवार आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। आरोपी युवकों ने संदीप मुखर्जी के साथ-साथ पार्षद आलोक कुमार की भी पिटाई की। युवकों ने उन पर लोहे की रॉड और पत्थरों से हमला किया। संदीप मुखर्जी ने बताया कि सभी आरोपी शराब के नशे में धुत थे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

1 week ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

1 week ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 week ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.