चमोली में आई आपदा में आज का अपडेट क्या है?

चमोली में आई आपदा के 11 दिन बीत जाने के बाद भी तलाशी अभियान पूरा नहीं हो पाया है।

बुधवार को भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। आज भी दो शव बरामद हुए हैं। जिसके बाद मरने वालों की संख्या 58 पर पहुंच गई है। वहीं अब तक अब तक 26 मानव अंग भी बरामद हो चुके हैं। तपोवन में विष्णुगाड हाइड्रो प्रोजेक्ट की मुख्य टनल और ऋषिगंगा के आसपास रेस्क्यू जारी रहा। मुख्य टनल से आज कोई शव नहीं मिला। इस हादसे में अब भी करीब 150 लोग लापता हैं।

चमोली की डीएम स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि विष्णुगाड हाइड्रो प्रोजेक्ट की मुख्य टनल के अंदर मलबे से अत्यधिक मात्रा में पानी आ रहा है। इसे पंपिंग कर बाहर फेंका जा रहा है। बैराज साइड पर भी ऐसा ही किया जा रहा है। सर्च अभियान में तेजी लाने के लिए बैराज में जेसीबी मशीन उतारने की कोशिश की जा रही है।
वहीं, आपदा के बाद अब तपोवन और रैणी गांव में जिंदगी पटरी पर लौट रही है। तपोवन गांव के ठीक सामने भंग्यूल गांव जाने के लिए धौली गंगा पर लोक निर्माण विभाग ने ट्रॉली फिट की है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.