उत्तराखंड: चमोली में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए डीएम की बहुत अच्छी पहल

उत्तराखंड के चमोली में डीएम स्वाति एस भदौरिया ने जिले में पर्यटन को बढ़ाना देने के मकसद से एक सरकारी होम स्टे की शुरुआत की है। ये जिलासू में पहाड़ी शैली पर बना पहला सरकारी होम स्टे है। इसका नाम बाखली है।

इसको चलाने की जिम्मेदारी एकीकृत आजीविका परियोजना से जुड़े मां चंडिका स्वायत्त सहकारिता समूह को दी गई है। जिलाधिकारी की इस पहले से एक तरफ जहां जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, तो वहीं दूसरी तरफ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के मौके भी पैदा होंगे। आपको बता दें कि जिलाधिकारी स्वाति ने पिछले वित्तीय वर्ष में शहर में टूरिज़म को बढ़ावा देने के लए पर्यटन विभाग को बजट आंवटित किया था। उन्हीं रुपयों से पर्यटन विभाग ने पहाड़ी शैली में दो कमरों का होम स्टे तैयार किया है। जिसमें एक दिन में चार लोग ठहर सकते है। कृषि आधारित पर्यटन को बढावा देने के लिए जिलासू में होम स्टे तैयार किया गया है। यहां आने वाले पर्यटक जिलासू, लंगासू और इसके आसपास परंपरागत पहाड़ी खेती से भी रूबरू होंगे और ग्रोथ सेंटर से स्थानीय उत्पादों की खरीददारी कर सकेंगे।

होम स्टे में पर्यटकों के लिए पहाडी व्यंजनों का खास मेन्यु तैयार किया गया है। यहां टूरिस्ट को मंडवे की रोटी, चैसा, फाणू, छाछ, बद्री-घी, स्थानीय दाल, सब्जियां, तिल्ल की चटनी वगैरह परोसे जाएंगे। जिला पर्यटन विकास अधिकारी वृजेंद्र पांडेय ने बताया कि उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद में जल्द ही होम स्टे का रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। लेकिन फिलहाल यहां आने की चाहत रखने वाले पर्यटक इस मोबाइल नंबर 9536376331 पर संपर्क कर बुकिंग करा सकते हैं। 

बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर कर्णप्रयाग से करीब 8 किलोमीटर दूर नंदप्रयाग की तरफ नदी किनारे बसा जिलासू एक सुंदर गांव है। यहां पर अलकनंदा नदी का सुंदर नजारा दिखता है। जिला प्रशासन ने यहां पर ग्रामीणों के लिए आयुर्वेद अस्पताल में पंचकर्मा सुविधा और मेडिटेशन सेंटर की व्यवस्था बनाई है
चमोली से जितेंद्र पंवार की रिपोर्ट

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.