उत्तराखंड: कोरोना के खिलाफ लड़ाई में चमोली की डीएम स्वाति एस भदौरिया की अच्छी पहल

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में चमोली की डीएम स्वाति एस भदौरिया ने अच्छी पहल की है। ग्राम पंयायतों में बने क्वारंटीन सेंटर में बेहतर सुविधाएं मुहैय्या कराने के मकसद से उन्होंने सभी प्रधानों को 10 हजार रुपये की राशि देने का फैसला किया था।

उसमें से पहली किस्त के तौर पर सभी प्रधानों को 5-5 हजार रुपये राशि देने का आदेश उन्होंने बुधवार को जारी कर दिया। जिले में 610 ग्राम पंचायतों को पहली किस्त के आवंटन के लिए सीएम राहत कोष से 30.50 लाख राशि स्वीकृति दी गई है। जबकि आगे 5-5 हजार रुपये की राशि और स्वीकृत की जाएगी।

डीएम स्वाति एस भदौरिया ने अधिकारियों को ये सुनिश्चित करने को कहा कि पहली किस्त की रकम से गांवों में बने क्वारंटीन सेटर के लिए स्प्रे मशीन, 25 किलो ब्लीचिंग पाउडर, पानी का फिल्टर जरूर खरीदा जाए। इसके अलावा क्वारंटीन सेंटर्स की सफाई की व्यवस्था भी की जाए।  जिलाधिकारी ने ग्राम स्तर पर निगरानी के लिए निगरानी समिति का गठन किया है, जिसमें सहायक खंड विकास अधिकारी और विकासखंड कार्यालय के लेखाकार को सदस्य नामित किया गया है। निगरानी समिति को ग्राम स्तर पर ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी द्वारा खरीदे गए सामान का बिल मुख्य विकास अधिकारी को जमा कराना होगा। पहली किस्त के रुपये से खरीदे गए सामान का बिल मिलने के बाद दूसरी किस्त के पांच हजार रुपये और स्वीकृत कर दिये जाएंगे।

आपको बता दें कि बड़ी तादाद में उत्तराखंड में प्रवासी घर वापसी कर रहे हैं। ऐसे में उनके आने से कोरोना वायरस के कम्युनिटी के स्तर पर फैसलने का खतरा बढ़ गया है। इसी को देखते हुए सरकार और प्रशासन के स्तर पर ये फैसला किया गया कि प्रवासियों को पहले क्वारंटीन किया जाएगा। जब ये सुनिश्चित हो जा कि लौटे हुए शख्स कोरोना पॉजिटिव नहीं है तभी उसे घर जाने की इजाजत दी जाए।

चमोली से जितेन्द्र पंवार की रिपोर्ट

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.