उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से दुखद खबर है। गढ़वाल के क्वारंटाइन सेंटरों में मौत का सिलसिला जारी है। क्वारंटाइन सेंटर में 6ठीं मौत हो गई है।
पौड़ी जिले के थलीसैंण ब्लॉक में एक महिला की क्वारंटाइन सेंटर में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ये महिला कुछ समय पहले ही दिल्ली से अपने परिवार के साथ घर लौटी थी। बीती 29 मई को महिला को बुखार होने पर स्वास्थ्य टीम द्वारा दवा दी गई थी, इसके बाद महिला ठीक भी हो गई थी, लेकिन देर रात अचानक महिला की तबीयत बिगड़ी और क्वारंटइन सेंटर में ही उसकी मौत हो गई।
कहां से आई थी महिला?
महिला अपने परिवार के पांच सदस्यों के साथ दिल्ली से थलीसैंण ब्लॉक लौटी थी। महिलाओं को परिवार समेत क्वारंटाइन किया गया था। महिला के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया गया है। कोरोना संदिग्ध होने की वजह से मृतका का सैंपल लिया जाएगा। महीला की मौत के साथ ही जिले के क्वारंटाइन सेंटर में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 6 हो गया है, वहीं, एक व्यक्ति क्वारंटाइन के बाद अपने घर चला गया था, जिसकी मौत उसके घर में ही हुई थी। ऐसे में सवाल ये पूछा जा रहा है कि आखिर पौड़ी जिले के क्वारंटाइन सेंटर में मौत क्यों हो रही है। सवाल यह भी है कि क्वारंटाइन सेंटर में किस तरह की व्यवस्थाएं? इस तरह के कई ऐसे सवाल हैं, जिनके जवाब प्रशासन को देने होंगे।
(पौड़ी गढ़वाल से इन्द्रजीत असवाल की रिपोर्ट)
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.