फोटो: सोशल मीडिया
स्वच्छ भारत मिशन के तहत चमोली मेंं बद्रीनाथ हाईवे पर सेंसर से चलने वाला टॉयलट बनकर तैयार हो गया है।
चमोली के नंदप्रयाग नगर पंचायत में प्रदेश का पहला सोलर टायलट बन कर तैयार हो गया है। इसे जनता को समर्पित कर दिया गया।बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर मुख्य बाजार में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने इस टायट की खासियत ये है कि ये सोलर पैनल से चलने वाला सेंसर युक्त शौचालय है। शौचालय में लगाये गए सभी उपकरणों को सोलर पैनल से जोड़ा गया है। ये सेंसर के जरिये चलेंगे।
नगर पंचायत अध्यक्ष नंदप्रयाग डॉ. हिमानी वैष्णव ने बताया कि इस तरह के शौचालय की यहां पर बहुत जरूरत थी। सेंसर से चलने वाले सार्वजनिक शौचालय बनने से शौचालय में सफाई रहेगी। बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब की यात्रा के दौरान यहां पर काफी संख्या में पर्यटक और आम लोगों की आवाजाही रहती है। इसलिए शौचालय का निर्माण किया गया है।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.