अल्मोड़ा: जब सूचना पर नहीं पहुंचा वन विभाग तो महिलाएं आईं आगे, जान जोखिम में डालकर आग पर पाया काबू

सोमेश्वर में चनौदा न्याय पंचायत के गुरुड़ा गांव के जंगलों में लगी आग से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है।

आग जब गुरुड़ा के जंगलों के करीब पहुंची तो ग्रामीणों ने इस संबंध में वन विभाग की टीम को सूचना दी। जब वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची तो महिला पंचायत सदस्यों और ग्रामीणों ने वीरता का परिचय देते हुए खुद ही आग बुझआने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, सूचना के बाद भी वन विभाग के कर्मचारी मौके पर न पहुंचने पर लोगों में गुस्सा देखा गया।

वार्ड सदस्य दया बोरा के नेतृत्व में गुरुड़ा गांव की 12 से ज्यादा महिलाओं ने काफी देर तक आग बुझाने का काम किया। महिलाओं और ग्रामीणों ने पिरूल को हटाकर आग को फैलने से रोका। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

स्थानीय लोगों ने कहा कि महिलाएं बिना संसाधनों के जान जोखिम में डालकर आग बुझाने जंगल पहुंच गईं, लेकिन वन विभाग के कर्मचारी फोन करने के बाद भी नहीं पहुंचे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.