चमोली: त्रिवेंद्र सिह रावत के इस्तीफे पर घाट आंदोलनकारियों ने क्या कहा?

त्रिवेंद्र सिंह रावत के सीएम पद से इस्तीफे के बाद उत्तराखंड को नया सीएम मिल गया है।

रावत के इस्तीफे पर जहां कई लोग दुखी हैं, तो कई लोग बहुत खश हैं। चमोली में घाट आंदोलन ने त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे पर खुशी जताई है। बता दें कि साल 2017 में नंदप्रयाग घाट सड़क को डेढ़ लेन चौड़ीकरण की मांग को लेकर 5 दिसंबर से घाट में स्थानीयों द्वारा आंदोलन शुरू किया गया था। इसके अगले साल 10 जनवरी को नंदप्रयाग से घाट तक क्षेत्रीय लोगों ने 19 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाने के बाद भूख हड़ताल शुरू की गई थी। जो आज भी जारी है। आंदोलन के बीच में मांग को लेकर आंदोलनकारियों द्वारा घाट क्षेत्र में जनता रैली, तिरंगा रैली जैसी रैलियां आयोजित की गई थी, जिसमें क्षेत्र के हजारो लोग शामिल हुए थे।

डेढ़ लेन सड़क की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे गैर राजनीतिक संगठनों द्वारा गैरसैंण बजट सत्र घेराव की बात कही गई थी और 1 मार्च को हजारों लोग घाट से भराड़ीसैण के लिए विधानसभा कूच के लिए निकले थे। गैरसैंण में बीते साल आयोजित सत्रों के दौरान घेराव के लिए आये प्रदर्शनकारियों की तुलना में घाट से आये आंदोलनकारियो की अधिक भीड़ रही। एक मार्च को दिवालिखाल में महिलाओं और बुजुर्गों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। उसके बाद प्रदेश में त्रिवेंद्र सरकार की किरकिरी हुई थी। विपक्षी दलों ने त्रिवेंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए पूरे प्रदेश में प्रदर्शन और सरकार का पुतला दहन किया थ। महिलाओं पर हुए लाठीचार्ज के घटनाक्रम को भी सीएम से त्यागपत्र लिए जाने की वजह के तौर पर देखा जा रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.