चमोली: अपनी मांग को लेकर 27 घंटे तक टॉवर पर चढ़ा रहा शख्स, इस तरह उतारा गया

चमोली में नंदप्रयाग-घाट 19 किमी की सड़क डेढ़ लेन बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है।

कई दिनों से अनशन पर बैठे अनशनकारियों का स्वास्थ्य गिरने लगा है। अनशन खत्म कराने को लेकर पुलिस और अनशनकारियों में झड़प हो गई। जिससे गुस्साए दो आंदोलनकारी मोबाइल टॉवर पर चढ़ गए। सूचना मिलने पर मौके पहुंची पुलिस ने दोनों को टॉवर से उतारने की काफी कोशिश की। करीब 27 घंटे तक आंदोलनकारी टॉवर पर चढ़े रहे। फिर ग्रामीणों के समझाने पर वो उतरे, लेकिन धरना-भूख हड़ताल अभी भी जारी है। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी समर्थन में पहुंचे।

आपको बता दें कि नंदप्रयाग-घाट सड़क डेढ़ लेन बनाने की मांग को लेकर व्यापार संघ और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में समर्थक पांच दिसंबर से धरने पर बैठे हैं। मांग पर कार्रवाई नहीं होने पर 10 जनवरी से उन्होंने आमरण अनशन शुरू कर दिया। आंदोलनकारियों को समर्थन देने के लिए गुरुवार को बड़ी संख्या में महिलाएं भी धरने पर बैठ गईं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.