एक कान से सुन नहीं पाता टीम इंडिया का ये गेंदबाज, ब्रिस्बेन टेस्ट में मिला मौका तो धमाल मचा दिया, हर तरफ हो रही तारीफ

इंडिया-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का चौथा और आखिरी मुकाबला ब्रिस्बेन में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया में एक बदलाव हुआ है।

रविचंद्रन अश्विन की जगह ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर को डेब्यू का मौका मिला है। इससे पहले सुंदर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवर की सीरीज में खेले थे। सिर्फ एक कान से ही सुन पाने वाले वॉशिंगटन सुंदर ने आते ही विकेट पर धमाल मचा दिय है। उन्होंने अपना डेब्यू विकेट ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ  का लिया। वाशिंगटन सुंदर ने पास में फील्डिंग लगाकर स्टीव स्मिथ को आउट किया। स्मिथ ने शॉट खेला और पास में खड़े रोहित शर्मा ने कैच को पकड़ लिया। विकेट मिलने के बाद उन्होंने शानदार अंदाज में जश्न मनाया। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि कि वॉशिंगटन सुंदर जब 4 साल के थे। तब उनकी बीमारी का पता चला। कई अस्पतालों में इलाज के बाद पता चला कि ये रोग असाध्य है। सुंदर को भी इसके चलते परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेकिन उन्होंने इस कमजोरी को हावी नहीं होने दिया और 2016 में तमिलनाडु टीम में जगह बनाई। टीम इंडिया में सेलेक्शन के बाद वनडे और टी-20 में शानदार परफॉर्मेंस दी। यही वजह है कि अब उनको टेस्ट में मौका दिया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.