अल्मोड़ा: साल 2021 में शहर के लोगों के आएंगे अच्छे दिन, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार!

अल्मोड़ा के लोगों के लिए अच्छी खबर है। यहां चाय के कारोबार से जुड़े लोगों को रोजगार मिल सकता है।

दरअसल कुछ दिन पहले उत्तरखंड में जिस चाय टूरिज्म को बढ़ावा देने को लेकर मंथन हुआ था। अब खबर है कि प्रदेश के तीन जिलों में चाय के कारखाने लगेंगे। इनमें से एक अल्मोड़ा, जबकि एक नैनीताल और एक चंपावत में लगेंगे। जिससे एक हजार से ज्यादा स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस दिशा में अगले साल काम शुरू हो जाएगा।

अल्मोड़ा जिले के धौलादेवी ब्लॉक के गरुड़ाबांज में चाय की फैक्ट्री लगाई जाएगी। यूटीडीबी उपाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलखवाल ने कहा कि चाय फैक्ट्री खुलने से एक हजार से ज्यादा लोगों को सीधे तौर पर रोजगार मिलेगा, जबकि दूसरे ग्रामीण भी अप्रत्यक्ष रूप से फैक्ट्री से जुड़कर रोजगार हासिल कर सकेंगे। अगले चरण में नैनीताल पर फोकस किया जाएगा। यहां रातीघाट क्षेत्र में चाय बागान विकसित करने की दिशा में प्रयास जारी हैं। मुख्यमंत्री प्रदेश के किसानों की आर्थिकी सुधारने और चाय बागानों को पर्यटन से जोड़ने को लेकर गंभीर हैं। टी-टूरिज्म को बढ़ावा देकर क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.