गैरसैंण के वार्ड पांच रिखोली गांव में विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी और नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर सिंह रावत ने मंदिर के सौंदर्यीकरण और महिला जन मिलन केंद्र का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
इस दौरान नाग देवता के नव निर्मित मंदिर में कलश आरोहण और शिवलिंग की स्थापना के साथ चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान भी शुरू हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर रावत ने भविष्य में दूसरे विकास कार्य करने का आश्वासन दिया।
क्षेत्रीय विधायक ने पूर्व सैनिक जयानंद ढौंडियाल का पगड़ी पहना कर सम्मान किय। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन के विस्तार का सर्वे हो चुका है, जिसके लिए 45 हजार करोड़ की DPR केंद्र सरकार को भेजी जा चुकी है। गैरसैंण में 480 करोड़ की लागत से बनने वाले ओडिटोरियम की स्वीकृति हो चुकी है। जिसके जल्द निविदा जारी की जाएगी। गैरसैंण में 50 बेड का उपजिला अस्पताल बनने जा रहा है, जिसमें सभी प्रकार के विशेषज्ञ होंगे।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.