उत्तराखंड: चमोली के इस युवक ने नामुमकिन को किया मुमकिन, जज्बे को पहाड़ ने किया सलाम

चमोली के एक युवक ने पहाड़ के लोगों के लिए एक मिसाल पेश की है। कर्णप्रयाग ब्लॉक के ग्वाड़ गांव के रहने वाले प्रदीप कुंवर ने अपनी जमीन पर चंदन का छोटा सा जंगल उगा दिया।

तीन साल की मेहनत के बाद आज सफेद चंदन का जंगल लहलहाने लगा है। जिस वक्त प्रदीप ने परंपरागत खेती से हटकर चंदन का जंगल उगाने की योजना बनाई तो गांव के लोगों ने उसका मजाक उड़ाया। लोगों ने इसे नामुमकि बताया, लेकिन युवक की मेहनत रंग लाई। अब वो लोग जो युवक का मजाक उड़ाया करते थे, उसे शाबासी दे रहे हैं।
प्रदीप ने एमए और बीएड की पढ़ाई के बाद कभी नौकरी की तलाश नहीं की। उन्होंने अपनी पुश्तैनी जमीन पर कुछ अलग करने का फैसला किया। परंपरागत खेती के अलावा उन्हें कोई राह नजर नहीं आई। जबकि, परंपरागत खेती को जंगली जानवर तो नुकसान पहुंचाते ही हैं, सिंचाई की व्यवस्था नहीं होने की वजह से लागत निकालना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में प्रदीप ने चंदन का जंगल उगाने का सोचा।

प्रदीप ने साल 2017 में भिकियासैंण (अल्मोड़ा) स्थित नर्सरी से चंदन की पौध खरीदकर उसे खेतों में लगाना शुरू कर दिया। शुरुआत में उन्होंने तीन नाली करीब 6480 वर्ग फीट जमीन पर चंदन के 120 पौधों का रोपण किया। तीन साल तक इन पौधों की बच्चों की तरह परवरिश की गई। आज खेतों में लहलहा रहे 12 फीट ऊंचे सफेद चंदन के 40 पेड़ उनकी मेहनत की गवाही दे रहे हैं। यही नहीं पेड़ों में बीज आने भी शुरू हो गए हैं और अब वह बीज से नर्सरी तैयार करने में जुटे हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.