अल्मोड़ा: दुर्घटनाओं में कमी लाने को लेकर डीएम ने सड़क सुरक्षा समिति से की चर्चा, कार्य योजना बनाने के दिए निर्देश

अल्मोड़ा के डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने कलेक्ट्रेट में सड़क सुरक्षा समिति के साथ बैठक की। इस दौरान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने को लेकर चर्चा हुई।

डीएम ने समिति को दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ठोस कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मालरोड और एलआर साह मार्ग से अतिक्रमण हटाने को लेकर उपजिलाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक और प्रांतीय खंड के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने निर्देश दिया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तुरंत अमल में लाया जाए।

डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों, वाहनों में क्षमता से ज्यादा सवारी और मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर जुर्माना वसूला जाए। उन्होंने सड़कों पर हुए गड्ढों में डामरीकरण का काम शुरू करने के लिए कहा।

डीएम ने निर्देश दिया कि क्षतिग्रस्त गैस गोदाम मार्ग को ठीक करने काम जल्द से जल्द शुरू किया जाए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को मकेड़ी में स्वागत द्वार को जल्द से जल्द लगाने के लिए भी निर्देशित किया। साथ ही कोरोना काल में वाहन संचालकों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता के बारे में भी समीक्षा की। संभागीय परिवहन अधिकारी शैलेश तिवारी के मुताबिक, अब तक 900 से ज्यादा पात्र व्यक्तियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है।

gurubhai121

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 week ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 week ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.