नेपाल के कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर में पुलिस ने नकली नेपाली करेंसी छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।
पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने नोट छापने वाले उपकरण भी बरामद किये हैं। दरअसल नेपाल के महेंद्रनगर स्थित भीमदत्त नगर पालिका के वार्ड संख्या 18 के बाजार की गली नंबर दो में पुलिस को नकली नोट छापे जाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने धाबा बोल ये कार्रवाई की।
कंचनपुर प्रहरी ऑफिस के नायब उपनिरीक्षक अमर बहादुर थापा ने बताया कि गिरफ्तार किये गये दोनों आरोपियों के अलावा दुकान मालिक को भी हिरासत में लिया गया है। उनसे नकली नोट, एक लैपटॉप, एक चार्जर, फोटो कॉपियर मशीन, फोटोकॉपी पेपर, विभिन्न बैंकों की चेकबुक के अलावा दूसरे सामान बरामद किये गये हैं।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.