उत्तराखंड के दिग्गज साइकिल राइडर मोहित उभान उत्तरकाशी से गंगोत्री तक करेंगे साइकिलिंग, कीर्तिमान बनाने को तैयार

उत्तरकाशी के माउंटेन साइकलिंग को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय साइकिल राइडर मोहित उभान ने जनपद मुख्यालय से गंगोत्री तक साइकिलिंग कर अपना सफर शुरू किया है।

इस दौरान वो उत्तरकाशी से गंगोत्री तक साइकिल से सफर करने की समय सीमा महत्वपूर्ण होगी। वो उभान इस समय को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज करवाना चाहते हैं। साइकिलिंग के दौरान सुक्की से गंगोत्री तक 40 किमीटर का क्षेत्र सबसे रोमांचक होगा। इस इलाके में वर्तमान में करीब 2 फीट बर्फ जमी है।

वहीं, नगर पालिका सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल ने साइकिल राइडर मोहित उभान का स्वागत किया। इस मौके पर साइकिल राइडर मोहित उभान ने बताया कि वो देहरादून से उत्तरकाशी भी साइकिल से 6 घंटे में पहुंचे हैं। उनकी कोशिश होगी कि गंगोत्री तक साइकिल से कम से कम समय मे पहुंच सके, जिससे कि ये रिकॉर्ड लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो सके।

मोहित उभान ने कहा कि माउंटेन साइकिलिंग की उत्तरकाशी में काफी संभावनाएं हैं। इसलिए उनकी कोशिश है कि इस रिकॉर्ड को बनाकर युवाओं और बच्चों में साइकिलिंग के प्रति अधिक से अधिक रुझान बन सके।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.