चंपावत दौरे के दूसरे दिन क्यों नाराज हो गईं राज्यपाल बेबी रानी मौर्य?

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के चंपावत दौरा का मंगलवार को दूसरा दिन था।

इस दिन उन्होंने सुबह चंपावत की महिला स्वयं सहायता समूहों से मुलाकात की। इस दौरान बेबी रानी मौर्य ने उनके काम के बारे में जानने के साथ ही कई समूहों से सामान भी खरीदे। बातचीत के बाद उन्होंने कहा कि वो जनपद में महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्य से बहुत खुश हैं। कहा कि जरूरत है महिलाओं के उत्पादकों को बेहतर रोजगार उपलब्ध कराया जाए। राज्यपाल मौर्य ने डीएम से उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को एडवांस ट्रेनिंग कराने, उपयुक्त बाजार उपलब्ध कराने और श्रम कार्ड बनाने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही राज्यपाल ने दूसरे दिन जिले के एतिहासिक बालेश्वर मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर के इतिहास के बारे में जानकारी ली। बालेश्वर मंदिर की बदहाल हालत और जिले में विकास कार्य नहीं होने पर नाराजगी जताई। दौरे के दूसरे दिन उन्होंने जिले के कई क्षेत्रों का दौरान किया। इस दौरान उन्होंने डीएम को जिले में विकास के काम को कराने का निर्देश दिया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.