उत्तरकाशी के इस हवाई अड्डे से चीन की हर नापाक चाल पर सेना की पैनी नजर! एयरबेस पर उतरे दो चेतक हेलीकॉप्टर

चीन की हर चाल को चकनाचूर करने के लिए हमारे जवान चीनी सीमा से लगे इलाकों में तैनात हैं। उत्तराखंड के उत्तरकाशी से चीन की सीमा करीब सवा सौ किलोमीटर दूर है।

ऐसे में उत्तरकाशी में आईटीबीपी और सेना के जवान हर घड़ी चौकन्ना हैं। चीन की हर चाल पर जवानों की पैनी नजर है। चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे को सेना ने अस्थायी कैंप बना रखा है। मंगलवार को वायुसेना के दो चेतक हेलीकॉप्टर हवाई अड्डे पर उतरे। इस दौरान वायुसेना की 6 सदस्यीय टीम ने यहां आपातकाल ऑपरेशन के लिए व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

एलएसी पर भारत और चीन के बीच तनाव बरकरार है। यही वजह है कि सीमा के करीब जवान मुस्तैद हैं। उत्तरकाशी में चीन सीमा से सटे अग्रिम चौकियों पर आईटीबीपी के जवान तैनात हैं। वहीं, सेना के जवान सीमा से सबसे नजदीकी एयर बेस चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर तैनात हैं।

तहसीलदार पीएस चौहान के मुताबिक, वायुसेना के अधिकारियों ने यहां रनवे की लंबाई और चौड़ाई का जायजा लिया। इसके साथ एटीसी टावर, हैंगर, टर्मिनल भवन का भी अधिकारियों ने निरीक्षण किया। भविष्य में पड़ने वाली जरूरते को देखते हुए अधिकारियों ने बेस पर जरूरी सुविधाएं के इंतजाम करने के निर्देश दिए।

जब से एलएसी पर भारत और चीनी सैनिकों के बीच ज्यादा टकराव बढ़ा है। तबसे चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डा पर सेना और मुस्तैद हो गई है। पिछले कई महीनों ये हवाई अड्डा सेना की छावनी में तब्दील है। सेना की हर्षिल छावनी के पास गंगोत्री हाईवे पर स्थित सिविल हेलीपैड को भी सेना ने छावनी में बदल दिया है। ड्रैगन की हर नापाक चाल पर भारतीय सेना नजरें गड़ाए हुए है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.