नेपाली वन तस्करों द्वार चंपावत के जंगल में लकड़ी की तस्करी के मामले बढ़ते जा रहे हैं।
पड़ोसी मुल्क के तस्करों ने भारतीय क्षेत्र से दो पेड़ काट दिए। सूचना पर तस्करों को दबोचने पहुंची वन विभाग की टीम पर तस्करों ने फायर कर दिया। जवाब में वन कर्मियों ने भी फायर किया। जिसमें एक नेपाल तस्कर को छर्रे लगे हैं। हालांकि नेपाली तस्कर भागने में कामयाब रहे।
बता दें कि तीन नवंबर को भी भारत-नेपाल सीमा पर वन तस्करों और वन कर्मियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान तस्करों की फायरिंग में एक वन बीट अधिकारी घायल हो गया था। झनकईया थाना प्रभारी दिनेश फर्त्याल के अनुसार, वन दरोगा भजन सिंह देव की तहरीर पर वन बीट अधिकारी विवेक कुमार पर गोली मारकर घायल करने के मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 307 में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.