IND Vs AUS: टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में ऐसे खिलाड़ी को मिली जगह, जो ऑस्ट्रलिया के छुड़ा सकता है छक्के!

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार को खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए बुधवार को भारत की प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया गया।

टीम में रोहित शर्मा की वापसी हुई है। यानी एक ऐसा बल्लेबाज जो ऑस्ट्रेलिया की किसी भी रणनीति को चकनाचूर करने की काबिलियत रखता है। भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवी एस लक्ष्मण पहले ही यह भविष्यवाणी कर चुके हैं कि रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ा शतक लगा सकते हैं। कुल मिलाकर होरित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के लिए घातक साबित कर सकते हैं।

वहीं, तेज गेंदबाज नवदीप सैनी तीसरे टेस्ट मैच में पदार्पण करेंगे। सैनी को चोटिल उमेश यादव के स्थान पर टीम में लाया गया है। उम्मीद के मुताबिक, रोहित शर्मा की टीम में वापसी हुई है। वो मयंक अग्रवाल की जगह टीम में आए हैं। रोहित और शुभमन गिल भारत के लिए तीसरे टेस्ट मैच में पारी की शुरुआत करेंगे।

टीम में कोई और बदलाव नहीं किया गया है। सैनी ने भारत के लिए अभी तक सात वनडे और 10 टी-20 मैच खेले हैं। रहाणे ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हम रोहित की वापसी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। खासकर उनका शीर्ष स्तर का अनुभव काफी मायने रखता है। उनकी बल्लेबाजी की बात करें तो वह नेट्स में शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने सात-आठ सेशन अच्छी बल्लेबाजी की है। वह मेलबर्न आए और सीधे अभ्यास करना शुरू किया।”

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि वह शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। बीती कुछ सीरीजों से वह सलामी बल्लेबाजी कर रहे हैं तो जाहिर सी बात है कि आप उन्हें शीर्ष क्रम में ही देखेंगे।”

रोहित ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शुरुआती दो टेस्ट मैच नहीं खेले क्योंकि वह सिडनी में क्वारंटीन थे। उन्हें मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या थी इसलिए वह आस्ट्रेलिया देरी से आए थे। यह चोट उन्हें आईपीएल में लगी थी।

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन:

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

4 weeks ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

1 month ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 month ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 months ago

This website uses cookies.