चंपावत: बेघरों को आशियाना पाने के लिए करना होगा और इंतजार, पढ़िये कब तक मिलेगा आवास?

चंपावत में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत खुद के घर में रहने का सपना संजोए भूमिहीन बेघरों को फिलहाल लंबा इंतजार करना पड़ेगा।

दरअसल नगर निकाय क्षेत्रों में बिल्डिंग बनाए जाने के लिए चार निकायों में से तीन निकायों के पास बहुमंजिले भवन निर्माण के लिए जमीन तक नहीं मिल पाई है। अभी सिर्फ चंपावत नगरपालिका क्षेत्र में बहुमंजिले भवन निर्माण के लिए ही जमीन उपलब्ध है, लेकिन विभागीय बजट आवंटन नहीं होने से यहां भी भवन का निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा है।
ऐसे में केंद्र सरकार के 2022 तक सभी के पास अपना घर होने की डेडलाइन से पहले इन लोगों को घर मिल पाएगा, ऐसा बहुत मुश्किल नजर आ रहा है।

टनकपुर नगर पालिका के साथ ही नगर पंचायत बनबसा और नगर पंचायत लोहाघाट में जमीन नहीं होने की वजह से बहुमंजिला बिल्डिंग का निर्माण कार्य रुका है। नगर पालिका के सिटी मैनेजर महेश चौहान के मुताबिक चंपावत नगरपालिका में 80 लोगों ने टनकपुर पालिका में 110, बनबसा नगर पंचायत में 83, लोहाघाट नगर पंचायत में 234 लोगों ने बहुमंजिले भवन में घर के लिए आवेदन किया है। लेकिन चंपावत में बजट न मिलने से पीएम आवास योजना के 137 आवासों का निर्माण कार्य भी रुक गया है, जबकि इन आवासों का निर्माण 60 फीसदी से ज्यादा काम हो चुका है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.