फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के चंपावत में मंगलवार को जिला मुख्यालय में कैश की किल्लत हो गई है।
ज्यादातर एटीएम में कैश नहीं होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एटीएम में कैश नहीं होने की वजह से लोग पैसे निकलाने के लिए बैंक पहुंच गए। जिसकी वजह से अलग-अलग बैंकों में काफी भीड़ हो गई। बताया जा रहा है कि गांव से लोग जिला मुख्यालय सामान की खरीददारी करने आते हैं। कई लोग यहां आने पर ही अलग-अलग एटीएम से रुपये निकालते हैं, लेकिन एटीएम में कैश नहीं होने की वजह से उन्हें खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
लोगों के का कहना है कि जिला मुख्यालय पर 17 एटीएम है, जिसमें से 15 एटीएम में कैश नहीं था। जिन दो एटीएम से कैश निकल रहा था वहां लोगों की काफी लंबी लाइन लग गई। बैंक अधिकारियों ने इस बाबत बताया कि कैश ट्रांसफर करने वाले कर्मचारी नहीं पहुंच पाए हैं। जिसकी वजह से ये दिक्कत हुई। कर्मचारियों के पहुंचते ही एटीएम में कैश डाल दिया जाएगा।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.