उत्तराखंड: CISCE बोर्ड की 10वीं और 12वीं के टॉपर्स ने बताया सफलता का मूल-मंत्र

CISCE की 12वीं और 10वीं बोर्ड का रिजल्ट आ गया है। 12वीं में भी बचपन की दोस्त भव्या और ईशान्वी ने टॉप किया है।

भव्या जहां ईशान्वी से तीन नंबर से आगे निकल गईं और पहला स्थान हासिल किया। वहीं ईशान्वी दूसरे नंबर पर रहीं। भव्या ने 99.75 फीसदी अंक हासिल किया। वहीं ईशान्वी 99 फीसदी अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। रिजल्ट आते ही दोनों ने एक-दूसरे को फोन करके बधाई दी। आपको बता दें कि दो साल पहले 10वीं में भी इसी जोड़ी ने टॉप किया था। तब 98.25 फीसदी नंबर आए थे।

भव्या और ईशान्वी बचपन से दोस्त हैं। दोनों ने ब्राइटलैंड स्कूल में कक्षा 2 में जब एडमिशन लिया, तभी दोनों में दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोस्ती गहरी होती गई, दोनों में हर साल अंकों की होड़ सी मचती रही। बावजूद इसके दोनों हर साल एक जैसे अंक लेकर पास होती हैं। भव्या और ईशान्वी अभी तक तो साथ पढ़ती आई हैं, लेकिन अब दोनों की राहें जुदा होने वाली हैं। दरअसल भव्या जहां डॉक्टर बनने के लिए NEET की तैयारी कर रही हैं, वहीं ईशान्वी इंजीनियर बनने के लिए JEE की तैयारी कर रही हैं।

दसवीं का टॉपर

देहरादून में ब्राइटलैंड स्कूल के छात्र अनुभव कश्यप ने इस बार 10वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप किया है। कश्यप ने 98.6 फीसदी अंक हासिल किये। अनुभव ने हिंदी, हिस्ट्री और कम्प्यूटर में 100 से 100 अंक हासिल किए हैं। जबकि इंग्लिश में 94, मैथ्स में 99, और सिंस में 98 अंक मिले। अनुभव की इस कामयाबी से परिवार के लोग बेहद खुश हैं। वहीं दसवीं में तीसरा स्थान हासिल करने वाली छात्रा वैभवी पोखरियाल ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। वैभवी ने बताया कि उन्होंने सबसे ज्यादा फोकस पढ़ाई पर किया और सोशल मीडिया से पूरी तरह से दूरी बनाए रखी। यही उनकी सफसला की कुंजी बनी। वैभवी ने कहा कि आज युवा सोशल मीडिया की ओर ज्यादा वक्त बिता कर अपना समय बर्बाद करता है।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

1 week ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.