उत्तराखंड: गुप्तकाशी के महेश शुक्ला की जिंदगी बचाने की मुहिम से जुड़िये, मदद को आगे आइये

रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी के रहने वाले महेश शुक्ला इस वक्त मौत से लड़ रहे हैं। जिंदगी बचाने के लिए उन्हें आपकी मदद की जरूरत है।

दरअसल काफी वक्त पहले एक हादसे ने उन्हें पूरी तरह से असहाय कर दिया था। यहां तक कि वो चल फिर भी नहीं सकते। किसी तरह लोगों की मदद से महेश का इलाज शुरू हुआ लेकिन वो नाकाफी साबित हुआ। पिछले पांच सालों से महेश की देखरेख यूथ फाउंडेशन की टीम कर रही है। इस वक्त महेश के पैन्क्रियास में बड़ी दिक्कत है। उनको राजधानी देहरादून के आरोग्य धाम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स के मुताबिक उनके इलाज में 1 लाख 70 हजार का खर्च आना है।

महेश के माता-पिता नहीं है। बीमारी की वजह से महेश खुद भी कुछ कर नहीं सकता है। उसे आपकी मदद की दरकार है। न्यूज नुक्कड़ की अपने पाठकों से अपील है कि मदद के लिए आगे बढ़िए। हम आपको महेश के साथ आरोग्य धाम में मौजूद हर्षवर्धन का अकाउंट नंबर दे रहे हैं। इसके साथ ही हम आपको हर्षवर्धन का नंबर भी दे रहे हैं। इस नंबर पर आप हर्षवर्धन से बात कर सकते हैं और अपनी आर्थिक क्षमता के हिसाब से महेश की मदद करें।

ACC NUMBER- 3712000100290593

IFSC: PUNB0371200

Harshbardhan Singh

मोबाइल नंबर- 7017808594

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.