फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड में आसमान से बरस रही आफत ने कोहराम मचा रखा है। पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है। भूस्खलन से लोगों की जान जा रही है।
लगातार हो रही बारिश से चमोली जिला काफी प्रभावित हुआ है। चमोली से लगातार भूस्खलन और बादल फटने की खबरें आ रही है। एक बार फिर चमोली जिले में बादल फटने से तबाही मची है। चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के ताली अंसारी गांव में बादल फटने से भारी तबाही हुई है।
गांव में बादल फनटे के बाद एक मकान मलबे की चपेट में आ गया। मकान के मलबे की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं, हादसे में तीन लोगों के घायल होने की खबर है। स्थानीय लोगों ने बादल फटने की सूचना पुलिस-प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाके में राहत और बचाव का काम जारी है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.