उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी यहां से लड़ेंगे चुनाव, खाली हो रही है ये सीट!

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव लड़ेंगे। खबरों के मुताबिक, बताया कि पार्टी ने भी इस पर मुहर लगा दी है।

विधायक कैलाश गहतोड़ी ने सबसे पहले सीएम धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने का ऐलान किया था। सीएम के चंपावत से उपचुनाव लड़ने की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग सीएम के लिए सीट छोड़ने पर विधायक गहतोड़ी का आभार भी जता रहे हैं। हालांकि अभी इस बात की घोषणा न तो सीएम ने की है और न ही विधायक ने इस बात पर मुहर लगाई है।

चंपावत विधानसभा क्षेत्र मुख्यमंत्री धामी की परंपरागत सीट खटीमा से लगी हुई है। साथ ही विधानसभा के मैदानी क्षेत्र बनबसा व टनकपुर क्षेत्र में पिथौरागढ़ जनपद के रहने वाले मतदाताओं की संख्या काफी अधिक है। सीएम धामी भी मूल रूप से पिथौरागढ़ जनपद के ही रहने वाले हैं।

खबरों के मुताबिक, विधायक गहतोड़ी एक-दो दिन में सीएम धामी के लिए विधायकी से अपना इस्तीफा दे देंगे। गहतोड़ी पिछले कुछ दिनों से विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण पर हैं। जनसभाओं में वे सीएम धामी के चंपावत से उपचुनाव लड़ने की चर्चा कर उन्हें विजयी बनाने की अपील भी कर रहे हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.