उत्तराखंड: ब्लड कैंसर से जूझ रही अनु के इलाज के लिए CM पुष्कर सिंह धामी ने दिया 5 लाख का चेक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम्स ऋषिकेश में ब्लड कैंसर से पीड़ित अनु धामी के ईलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 5 लाख रुपए का चेक उनके पति मदन धामी को सौंपा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अनु धामी के ईलाज के लिए सरकार की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अनु धामी की बीमारी का पता चलते ही उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून आर राजेश कुमार को उनकी स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने अनु धामी के ईलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से धनराशि स्वीकृत की। इस अवसर पर एम्स ऋषिकेश के निदेशक प्रो. रविकांत एवं जिलाधिकारी देहरादून आर. राजेश कुमार मौजूद थे।

बता दें ऋषिकेश एम्स में ब्लड कैंसर से जूझ रहीं अनु धामी के इलाज के लिए आगे आते हुए उत्तराखंड सरकार ने सोमवार को पांच लाख रूपये देने की घोषणा की थी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर देहरादून के जिलाधिकारी आर राजेश कुमार ने देहराहदून के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में जीवन के लिए संघर्ष कर रही पिथौरागढ की 25 वर्षीया अनु से मुलाकात की और उन्हें मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पाँच लाख रूपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की जानकारी दी ।

ब्लड कैंसर से पीड़ित अनु का छह माह का एकबच्चा भी है। एम्स के चिकित्सा अधीक्षक बी के बस्तिया ने बताया कि अनु का ब्लड कैंसर गंभीर स्थिति में है और उसके उपचार के लिए उसका बोन मैरो ट्रांसप्लांट होना है ।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.