विधानसभा चुनाव 2022: राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष आज उत्तराखंड BJP की चुनावी रणनीति पर करेंगे मंथन

उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा नई रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष आज प्रदेश भाजपा की चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगे।

वह प्रदेश संगठन के वरिष्ठ नेताओं के अलावा अलग-अलग कई बैठकें लेंगे और चुनावी रोड मैप पर संगठन की अब तक की प्रगति जानेंगे। बुधवार को संतोष आरएसएस की समन्वय बैठक में भाग लेने के लिए देहरादून पहुंचे। प्रदेश पार्टी प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने उनके जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया। दून पहुंचने के बाद संतोष सीधे क्लेमेंटटाउन स्थित एक रिजोर्ट में चल रही आरएसएस की समन्वय बैठक में शामिल हुए। गुरुवार को वह संगठन के पदाधिकारियों की अलग-अलग बैठक लेंगे।

बैठक की शुरुआत सोशल मीडिया टोली बैठक से होगी। यह बैठक प्रदेश पार्टी कार्यालय में होंगी। पांच समूहों की एक अन्य बैठक होगी। इसके बाद वह सोशल मीडिया वालंटियर्स की बैठक लेंगे। दोपहर बाद वह संगठन पदाधिकारियों की एक अहम बैठक लेंगे। इस बैठक में पार्टी प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, संगठन मंत्री और महामंत्री  शामिल होंगे। इस बैठक में संतोष रामनगर चिंतन बैठक में तय हुए एजेंडे के अनुरूप अब तक किए गए कार्यों की प्रगति का आकलन करेंगे।

इस बैठक में वह मुख्य विपक्षी दलों की तैयारियों, उनके चुनावी मुद्दों और उन्हें नाकाम करने के लिए भाजपा के स्तर से उठाए जाने वाले विषयों और मुद्दों को लेकर बातचीत होगी। कांग्रेस ने जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने के लिए एक प्रदेश अध्यक्ष और चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए हैं। साथ ही गढ़वाल से ही प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष चुना है। इसके राजनीतिक नफे नुकसान पर भी संतोष पार्टी नेताओं से फीडबैक ले सकते हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.