उत्तराखंड: त्रिवेंद्र सिंह रावत कैबिनेट का होगा विस्तार? जानिए किन विधायकों को मिल सकती है जगह

उत्तराखंड में एक बार फिर कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हाल ही में कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के निधन के बाद ऐसी संभावनाएं जताई जा रही हैं कि जल्द ही रावत कैबिनेट का विस्तार हो सकता है।

बीजेपी में संगठन के अंदर भी इस तरह की चर्चाएं हो रही हैं कि कैबिनेट का जल्द ही विस्तार हो सकता है। कहा जा रहा है कि कुमाऊं के विधायकों को रावत कैबिनेट में जगह मिल सकती है। मोदी सरकार में रमेश पोखरियाल निशंक को जगह मिली है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत 6 मंत्री गढ़वाल से हैं। ऐसे में रावत सरकार में इलाके का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। कुमाऊं के विधायकों को उम्मीद है कि उन्हें कैबिनेट विस्तार में जगह मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: वीडियो: थाने में किन्नरों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, ‘खाकी’ की बेरहमी देखकर कांप जाएगी रूह, देखिए

बीजेपी प्रवक्ता बिंदेश गुप्ता ने कहा कि प्रकाश पंत के निधन के बाद उत्तराखंड की राजनीति में कुमाऊं का प्रतिनिधित्व घट गया है। उन्होंने कहा कि अगर सीएम रावत ये सोच रहे हैं कि वो अपने कैबिनेट का विस्तार करें तो फैसला लेने का ये सही समय है।

कैबिनेट विस्तार में इन विधायकों को मिल सकता है मौक:

कुमाऊं से पूर्व मंत्री बंशीधर भगत, वरिष्ठ विधायक बिशन सिंह चुफाल, रामनगर से विधायक दीवान सिंह बिष्ट, सल्ट से विधायक सुरेंद्र सिंह जीना, खटीमा से पुष्कर धामी, कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल के नाम चर्चा में है। अगर कैबिनेट विस्तार होता है तो इन विधायकों को जगह मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: त्रिवेंद्र सिंह रावत कैबिनेट ने उत्तराखंड की जनता को दी बड़ी खुशखबरी, कई अहम प्रस्तावों पर लगाई मुहर

इसे भी पढ़ें: त्रिवेंद्र सिंह रावत कैबिनेट ने उत्तराखंड की जनता के लिए खोला सौगातों का पिटारा, युवाओं के लिए रोजगार की खुशखबरी

इसे भी पढ़ें: राजनीतिक ‘रंगमंच’ के हरफनमौला खिलाड़ी थे प्रकाश पंत, उनकी इन खूबियों का जमाना था दीवाना, पढ़िये…

इसे भी पढ़ें: पहाड़ की शान अजित डोभाल को मोदी सरकार ने उनके काम के लिए दिया बड़ा ईनाम

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में जल्द शुरू होगी ये खास योजना, युवाओं को रोजगार के साथ बदलेगी देवभूमि की तस्वीर, सीएम रावत ने ठानी

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.