उत्तराखंड: रामनगर के अस्पताल में सूट-बूट पहनकर अधिकारी ने लगाया पोंछा, लोगों ने कहा वाह…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को देश में अलग-अलग तरीके से लोग आगे बढ़ा रहे हैं। इस बीच उत्तराखंड के नैनीताल के रामनगर अस्पताल से एक खास तस्वीर सामने आई है।

रामनगर अस्पताल में सीएमओ डॉ. दिनेश चौहान के हाथों में लोगों ने पोंछा देख कर कहा वाह सीएमओ हो तो ऐसा कि जरूरत पड़े तो सफाई करके खुद अस्पताल के सफाई कर्मचारियों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करे।

अब जरा ये जरा ये जान लीजिए कि आखिर सूट-बूट पहन कर सीएमओ ने अपने हाथों में पोछा क्यों उठाया? अदरअसल अस्पताल में नेशनल हेल्थ मिशन की तीन सदस्यीय टीम पहुंची थी। इस दौरान उसने पाया कि अस्पताल में साफ सफाई ठीक से नहीं की गई है। टीम ने इस बात की शिकायत अस्पताल के सीएमएम को कर दी।

सूचना मिलते ही सीएमओ डॉ. दिनेश चौहान, डॉ. थपलियाल औऱ डॉ. मणी पंत अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंचकर इन्होंने निरीक्षण किया। इस दौरान इन्हें सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिली। सीएमओ ने मौके पर सफाई कर्मियों को बुलाया और खुद हाथ में पोंछा थाम कर सफाई शुरू कर दी। सीएमओ ने बड़े ही आराम से सफाई करके सफाई कर्मियों को बेहतर सफाई करने की सीख दी। इसके अलावा नर्सों से उनके कार्य के बारे में जानकारी ली और उन्हें बेहतर कार्य के गुर भी सिखाए। साथ ही उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.