सौरव गांगुली के इस प्लान को उत्तराखंड क्रिकेट ने किया लागू, प्रदेश के खिलाड़ियों को मिलेगी स्कॉलरशिप

घरेलू क्रिकेट के प्रोत्साहन देने की योजना को क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने लागू कर दिया है। इसके तहत सीएयू ने अलग-अलग श्रेणी के क्रिकेटरों को स्कॉलरशिप के रूप में प्रोत्साहन देने का फैसला लिया है।

इस संबंध में उत्तराखंड क्रिकेट की एपेक्स काउंसिल में प्रस्ताव भी पारित किए गए। ईसी रोड स्थित एक होटल में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला की अध्यक्षता में सदस्यों ने क्रिकेटरों को प्रोत्साहन देने पर चर्चा की। आपको बता दें कि BCCI उपाध्यक्ष महिम वर्मा ने कहा है कि क्रिकेट को प्रोत्साहन देने के लिए घरेलू क्रिकेट को प्रोत्साहन देना जरूरी है।

इस मीटिंग में कुल 9 प्रस्ताव पास किए गए। जिसमें अंडर 16 और 19 में टॉप 5 खिलाड़ियों को महीने में 10 हजार रूपये स्कॉलरशिप दी जाएगी। सीनियर और अंडर 23 पुरूष-महिला वर्ग में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के साथ सालाना कॉन्ट्रैक्ट होगा। इस पर जल्द फैसला लिया जाएगा। हीरा सिंह, पीसी वर्मा और एएस मेंगवाल को सीएयू का पैटर्न नियुक्त किया। चीफ पैटर्न पद के लिए मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजा जाएगा। क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में गढ़वाल और कुमाऊं जोन बनाए गए। सीएयू हर साल अवार्ड फंक्शन आयोजित करेगा, जिसमें खिलाड़ी, कोच और स्टाफ को सम्मानित किया जाएगा। हर साल सालाना कॉनक्लेव में सेमिनार, ट्रेनिंग, कैंप का आयोजन होगा। सीएयू गोल्ड कप के आयोजन में सहयोग करेगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.