उत्तराखंड: 2022 विधानसभा चुनाव में कर्नल कोठियाल हो सकते हैं AAP का मुख्यमंत्री चेहरा, मनीष सिसोदिया ने दिए संकेत

2022 विधानसभा चुनाव में कर्नल अजय कोठियाल उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा हो सकते हैं।

आज रुड़की पहुंचे मनीष सिसोदिया ने इसके संकेत दिए हैं। रुड़की पहुंचे दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार उत्तराखंड में पूरी तरह से नाकाम रही है। यहां तीन-तीन मुख्यमंत्री बदले गए, लेकिन लोगों की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे।

इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड की जनता से कर्नल अजय कोठियाल को आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी से मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाए जाने पर सुझाव भी मांगा। कहा कि उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन हो- भ्रष्ट नेता या देशभक्त फौजी। कहा कि क्या कर्नल कोठियाल उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री होने चाहिए?

सिसोदिया ने कहा कि उत्तराखंड में भ्रष्टाचार बड़े पैमाने पर हो रहा है। भ्रष्टाचार रोक पाने में सरकार असफल रही है। कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी सभी विधानसभा सीट में अपने प्रतियाशी खड़े करेगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से खराब है। इसीलिए उत्तराखंड से पलायन हुआ है।

दिल्ली मॉडल की तर्ज पर आम आदमी पार्टी सत्ता में आने के बाद कार्य करेगी। शिक्षा स्वास्थ्य को लेकर पार्टी बेहतर कार्य करेगी। उन्होंने साफ साफ कहा कि आम आदमी पार्टी आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को पार्टी में शामिल नहीं करेगी। सिसोदिया ने कहा कि बेहतर शिक्षा बेरोज़गारी के कारण ही लोग उत्तराखंड से पलायन कर रहे हैं। 

आम आदमी पार्टी सत्ता में आने पर उत्तराखंड वासियों के सपनों को साकार करेगी। जिन मुद्दों को लेकर आम उत्तराखंड का गठन हुआ था, उन्हीं मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी आगे बढ़ेगी। इस दौरान कर्नल अजय कोठियाल, प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया, प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर, उपाध्यक्ष शारिक अफरोज आदि मौजूद रहे।

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

6 days ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

6 days ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.