उत्तराखंड: कमाऊं पहुंची कांग्रेस की यात्रा, पार्टी नेताओं ने की नुक्कड़ सभाएं

कांग्रेस की देव याचना रथ यात्रा सोमवार को दो दिनों तक कमाऊ मंडल में रहने के बाद अब आगे की यात्रा के लिए निकल गई।

संविधान बचाओं, उत्तराखंड बचाओ नारे के तहत यात्रा निकल रहे कांग्रेस नेताओं ने दो दिनों तक पिंडर घाटी क्षेत्र में भ्रमण किया। इस दौरान इलाके में अलग-अलग जाकर नुक्कड़ सभाएं की इस दौरान बीजेपी की डबल इंजन सरकार को सूबे के लिए दुखदायी बताया।

इससे पहले रविवार को प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथाने के नेतृत्व में देव याचना यात्रा नारायणबगड़, कुलसारी होते हुए देर शाम थराली पहुंची यहां कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रितम सिंह रावत के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने यात्रा का स्वागत किया। सोमवार को यात्रा लाटू धाम वांण गांव पहुंची जहां पर लाटू मंदिर में पूजा अर्चना कर राज्य के विकास की प्रर्थना की गयी। उसके बाद यात्रा देवाल पहुंची जहां शिव मंदिर पूजा और देव याचना के बाद मुख्य बाजार में एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री नैथानी ने कहां की डबल सरकार की इजन वाली सरकार के दौरान जिस कदर राज्य में विकास कार्य ठप हुए हैं। उनकी भरपाई के लिए राज्य की जनता को कई बरसो तक का इंतजार करना पड़ेगा। उन्होंने कहा की बीजेपी की सूरज जितनी जल्दी उगा था उतनी ही जल्दी अस्त होने लगा हैं।

नैथानी ने राज्य सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। कहा कि 2022 में उत्तराखंड में भी बीजेपी का जाना तय है। इस मौके पर थराली के पूर्व विधायक  जीतराम ने कहा की बीजेपी की विकास को लेकर कोई सोच ही नहीं है। सरकार के गलत फैसलों का खामियाजा राज्य की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

थराली से मोहन गिरी की रिपोर्ट

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.